फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Problems of entrepreneurs Note officer

उद्यमियों की समस्याओं पर ध्यान दें अफसर

Thu, 26 Mar 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 26 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Problems of entrepreneurs Note officer
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें जिले के उद्यमियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। सीडीओ ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जितने अधिक उद्योग स्थापित होंगे, उतना ही जिले का अधिक विकास होगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे उद्यमियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समय से निराकरण करें।
विज्ञापन

उद्यमियों ने विद्युत और लोक निर्माण विभाग की शिकायत की। कहा, ये दोनों विभाग उनकी समस्याओं के निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिंपिग की समस्या और सड़कों की मरम्मत का मामला भी उठाया। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समय से काम करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रिपिंग खत्म करने लिए 16 लाख की योजना तैयार कर क्षेत्रीय मुख्य अभियंता को भेजी जा चुकी है। धनराशि स्वीकृति होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। अटसलिया-मोहम्मदी रोड निर्माण कार्य के संबंध में प्रांतीय खंड के अवर अभियंता ने बताया कि 31 मार्च तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिला प्रबंधक को दिए। साथ ही इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी वाली बुकलेट उपलब्ध कराने के लिए भी। इससे पहले उन्होंने सभी विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही  राइस मिलों, विद्युत लाइन शिफ्टिंग आदि मामलों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम बीएम गुप्ता, उद्यमी अशोक अग्रवाल, प्रकाश कलानी,  विवेक अग्रवाल, विश्वामित्र तड़वाल, संजीव अग्रवाल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed