{"_id":"069d0ccfc733e5136db46e2faf34e231","slug":"pro-katheriya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए सोच बदले मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए सोच बदले मेधा
शाहजहांपुर
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि देश में शिक्षा और विकास के अवसर तभी प्राप्त हो सकते हैं, जब मेधा देश के निर्माण के लिए अपनी सोच में बदलाव लाए।
स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘वैश्वीकरण के दौर में हिंदी की स्थिति’ विषयक संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि भारत के पास ज्ञान और विज्ञान की अनंत संभावनाएं हैं। देश को ऊंची इमारतें नहीं, अपितु ऊंचे मानवीय मूल्यों का निर्माण करने वाले लोगों की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि सांसद कृष्णाराज ने कहा कि शिक्षा संस्कार की जननी होती है। शिक्षा के द्वारा ही श्रेष्ठ मानवों का निर्माण होता है, इसके लिए हमें भारतीय मूल्यों के प्रति आस्था जगानी होगी। अध्यक्षता करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि विश्व, हिंदुस्तान और हिंदी को लंबे समय तक उपेक्षित नहीं रख सकता। आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। छात्राओं ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुई संगोष्ठी में प्रबंध समिति के सचिव रामचंद्र सिंघल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, संतोष कुमार पांडेय, रामसागर यादव, अशोक अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह, पंकज भार्गव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
सम्मानित किए गए साहित्यकार
प्रो. कठेरिया ने संगोष्ठी के दौरान अख्तर शाहजहांपुरी, डॉ. चंद्र मोहन दिनेश, अजय गुप्त, डॉ. राज कुमार शर्मा, महेश सक्सेना, डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. नागेश पांडेय संजय, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान और डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. पूनम, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. हरिचरन यादव और डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक मिश्र ने मुख्य अतिथि को महाविद्यालय के विभिन्न प्रकाशक और पुस्तकें भेंट कीं।
छात्रावास और अनुशासक कक्ष का किया लोकार्पण
एसएस कॉलेज में प्रो. कठेरिया और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से निर्मित अतिथि छात्रावास और महाविद्यालय के अनुशासक कक्ष का नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण भी किया। संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डॉ. हरिनाथ झा के नेतृत्व में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।
यादव सिंह के साथ मायावती का भाई भी शामिल
प्रो. कठेरिया ने एसएस कॉलेज में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि आजम खां एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और अच्छे ओहदे पर भी हैं इसलिए उन्हें संयम से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम खां को कोई भी बयान जिम्मेदारी से देना चाहिए। यादव सिंह के मसले पर उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद भी शामिल हैं। यदि मामले की सीबीआई जांच हो गई तो आनंद के साथ मायावती भी जेल में होंगी। साथ ही सपा के कुछ लोग भी बेनकाब हो जाएंगे।