फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Privately engaged sweepers will be sacked: Suresh Khanna

निजी तौर पर लगे सफाईकर्मी होंगे बर्खास्त : सुरेश खन्ना

Sun, 24 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Privately engaged sweepers will be sacked: Suresh Khanna
विकासखंड भावलखेड़ा सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। विकासखंड भावलखेड़ा में कार्ययोजना के संबंध में ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने विशेष तौर पर गांव में स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई कर्मचारी नियमित तौर पर गांव में आकर सफाई का कार्य करें। जिन सफाई कर्मियों ने प्राइवेट तौर पर लोगों को सफाई कार्य के लिए लगा रखा है, उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के लिए खेलकूद के मैदान भी अति शीघ्र बनवाए जाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख राजाराम ने कहा कि आवास आवंटन, पट्टों, गौवंश सरक्षण, मत्स्य पालन, पौधरोपण इत्यादि के कार्य पंचायत स्तर पर प्रमुखता से होने हैं। इन सभी में ग्राम प्रधान अपनी मुख्य भूमिका निभाएं। गोवंश पशु को छुट्टा न छोड़ें। बैठक में भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान मिश्रीपुर रूपराम वर्मा, खंड विकास अधिकारी अजय श्रीवास्तव समेत तमाम ग्राम प्रधान एवं बीडीसी मेंबर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed