फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Private follower hanged himself in the Magistrate's Government residence

मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास में निजी फालोअर ने फंदे से लटककर जान दी

Sat, 07 Nov 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Private follower hanged himself in the Magistrate's Government residence
शाहजहांपुर। ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के निजी फालोअर ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक फालोअर ने सुसाइट नोट में खुद को हेपेटाइटिस-बी से ग्रसित होने की बात लिखी है। पिछले तीन साल से इलाज चल रहा था। इसकी वजह से वह परेशान था।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतीश चंद्रा ने 23 अक्तूबर को यहां ज्वाइन किया था। यहां ऑफिसर कॉलोनी में उनका सरकारी आवास है। जहां उनके अलावा उनका निजी फॉलोअर अर्जुन (28) पुत्र अशोक रहता था। अशोक जानकीपुरम, थाना माखी जनपद उन्नाव का रहने वाला था। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट चले गए। कैंट चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे वह खाना खाने के लिए आवास पहुंचे तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

इसके बाद मजिस्ट्रेट ने चालक व अन्य कर्मचारियों आवास का पीछे वाला दरवाजा तुड़वाया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो फालोअर का शव कमरे में कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के लटका था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अर्जुन के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। पॉकेट डायरी के एक पन्ने पर लिखा था कि माफ करना सर हमको, हम अपनी बीमारी से हार गए। पुलिस ने सुसाइड कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों को दी गई सूचना
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतीश चंद्रा ने बताया कि फालोअर अर्जुन उनके साथ चार-पांच सालों से रह रहा था। पिछले साल उसे बीमारी हो गई थी, जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्हें अर्जुन ने चाय-नाश्ता बनाकर दिया। इसके बाद वह ऑफिस चले गए। दोपहर में जब खाना खाने पहुंचे तो अर्जुन का शव फंदे से लटका मिला। उसके परिजन को जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed