{"_id":"62cb25f125b18e72c90ec4db","slug":"primary-school-student-dies-in-truck-collision-shahjahanpur-news-bly4909693184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय की छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय की छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के गांव बरनईया निवासी सात वर्षीय अंजली देवी ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गई। घायल अंजली को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रामकिशोर की बेटी अंजली गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। वह अपने पिता, मां किशोरवती, भाई व बहन के साथ पसगवां थाना क्षेत्र के गांव बलदवेता में रिश्तेदारी में शामिल होने गई थी। शनिवार शाम को पूरा परिवार लौट रहा था। रामकिशोर बाइक से थे, जबकि शेष लोग टेंपों में सवार थे।
उचौलिया गुरुद्वारे के पास टेंपो रुकने पर शाम छह बजे अंजली उतरी तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। बेटी का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।