फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations to promote institutional delivery, three places will be built in every block

Shahjahanpur News: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की तैयारी, हर ब्लॉक में बनेंगे तीन स्थान

Thu, 24 Oct 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations to promote institutional delivery, three places will be built in every block

विज्ञापन
शाहजहांपुर। घरों में प्रसव जच्चा-बच्चा के लिए खतरनाक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक सीएचसी के अंतर्गत तीन-तीन नए प्रसव केंद्र बनाए जाएंगे। यह सुविधा पीएचसी, आरोग्य मंदिर में भी मिल सकती है। इसके लिए सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।
पुवायां, तिलहर, जलालाबाद समेत कुछ प्रमुख सीएचसी व पीएचसी पर संस्थागत प्रसव कराने की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की भीड़ रहती है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने प्रत्येक सीएचसी के स्तर पर तीन-तीन नए डिलीवरी प्वाइंट बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को आयोजित बैठक में सीएमओ ने प्रत्येक चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि तीन स्थानों पर चिह्नित कर प्रसव की व्यवस्था कराई जाए। यहां एएनएम व आशा को नियुक्त किया जाएगा। एएनएम को तीन महीने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

--------
गढि़यारंगीन में बढ़े संस्थागत प्रसव
-गढि़या रंगीन पीएचसी में पूर्व में 70 प्रतिशत प्रसव घरों में होते थे। पीएचसी पर प्रसव कराने की सुविधा मिलने पर इसमें काफी कमी आई है। सीएमओ के अनुसार, मात्र दस प्रतिशत घरों में प्रसव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed