फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations for the assembly elections began under the pretext of inaugurating projects.

Shahjahanpur News: परियोजनाओं के लोकार्पण के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू

Tue, 21 Apr 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the assembly elections began under the pretext of inaugurating projects.
शाहजहांपुर। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गईं हैं। दूसरे दलों में टिकट को लेकर खींचतान और अंदरूनी उठा-पटक मची है, लेकिन भाजपा ने चुनावी समर में उतरने के लिए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को वित्त मंत्री ने चार परियोजनाओं के लोकार्पण के बहाने चुनाव के लिए माहौल बनाया। उन्होंने जिले में किए विकास कार्यों को गिनाते हुए लोगों से सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने जिले में क्लीन स्वीप करते हुए सभी छह सीटों पर कब्जा किया था। मंत्री सुरेश खन्ना की रणनीति पर प्रत्येक विधानसभा में चुनाव लड़कर जीता गया था। चुनाव का एक वर्ष शेष रहने पर फिर से चुनावी बिसात बिछने लगी है। सभा के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने बड़े कामों को गिनाते हुए फिर से दोहराया कि वह चाहते हैं कि देश के बड़े नेताओं के समान उनके यहां के लोगों को सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

बताया कि 403 किलोमीटर की रेलवे लाइन गुजरने वाली है। इसका स्टेशन अगले वर्ष से बनेगा। इसी तरह शामली से गोरखपुर तक एक्सप्रेस-वे पुवायां क्षेत्र से निकलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोकसभा में महिला आरक्षण के मुद्दे को भुनाएगी भाजपा
महिला आरक्षण को लेकर लोकसभा में भाजपा को हार का सामना करने के बावजूद मुद्दे को भुनाया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत से लेकर नगर निगम तक चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। बिल पास होने से हर सदन में महिलाओं की संख्या बढ़ जाती लेकिन विपक्षियों को यह रास नहीं आया। उन्होंने बताया कि यूपी में एक साल का कार्यकाल बचा है। सीवर व पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को तेजी से सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed