फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prdani for the second phase today

प्रधानी के लिए दूसरे चरण का मतदान आज

Tue, 01 Dec 2015 12:28 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Prdani for the second phase today
ग्राम पंचायतों के प्रधान और वार्ड मेंबर पद के लिए दूसरे चरण में मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए सदर तहसील के ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी का काम सोमवार को सुबह से दोपहर तक जारी रहा। सदर तहसील के विकास खंड भावलखेड़ा, ददरौल, कांट और मदनापुर के रिटर्निंग अधिकारियों ने अपनी देखरेख में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस टीमों की रवानगी सुनिश्चित कराई। टीमों की रवानगी के दौरान ब्लॉक कार्यालयों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए भावलखेड़ा ब्लॉक की पोलिंग पार्टियां संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से रवाना की गई थीं, लेकिन ग्राम पंचायतों की प्रधानी और वार्ड मेंबरी चुनाव के लिए तय की गईं पोलिंग पार्टियों को हथौड़ा चौराहा के पास सुदामा प्रसाद स्कूल के नए भवन से रवाना किया गया। इसके लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय आदि निर्वाचन कर्मिकों ने सुबह आठ बजे से वहां पहुंचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दिन में दस बजने तक सुदामा स्कूल के आसपास निर्वाचन कार्मिकों की भीड़ से वहां मेले जैसा नजारा बन गया। यही दृश्य कांट, मदनापुर और ददरौल ब्लॉक में अधिग्रहीत स्कूलों के आसपास दोपहर बाद तक बना रहा। अपराह्न तीन बजे तक भावलखेड़ा ब्लॉक की 92 ग्राम पंचायतों की सभी पोलिंग पार्टियां गंतव्य को प्रस्थान कर गईं। दूसरे चरण के मतदान में 507240 मतदाता प्रधानी के 301 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 3685 पदों का फैसला करने के लिए सुबह सात बजे से मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले डीएम शुभ्रा सक्सेना, सीडीओ पुलकित खरे और एसपी बबलू कुमार ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का दौरा करके वहां की व्यवस्थाएं जांची और आरओ को अपने क्षेत्रों की सभी टीमें सकुशल बूथों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में शाम छह बजे तक सभी टीमें नियत ग्राम पंचायतों के बूथों तक पहुंचा दी गईं। इस बीच, डीएम और एसपी ने पोलिंग पार्टियों के साथ गईं पुलिस टीमों को निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह का व्यवधान डालने वालों पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
00000
ब्लॉक वार प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद
------------------------------------------
   ब्लाक          प्रधान           ग्राम पंचायत सदस्य
0 मदनापुर         70                  840
0 ददरौल          75                  903
0 कांट           64                    778
भावलखेड़ा       92                   1164

0000000000000000000000000000000000
शिकायत होने पर नीचे लिखे नंबर करें डायल
0 चुनाव कंट्रोल रूम          05842-231031
0 चुनाव प्रेक्षक                9795389216
0 जिलाधिकारी                9454417527
0 पुलिस अधीक्षक             9454400306
0 आरओ मदनापुर             9452049005
0 आरओ ददरौल              9411216616
0 आरओ कांट                8765981233
0 आरओ भावलखेड़ा          9415418673
000000000000000000000000000000000
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी
सदर तहसील के चारों ब्लॉकों में कुल 419 मतदान केंद्रों में 56 संवेदनशील, 42 अति संवेदनशील और 38 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार सामान्य श्रेणी के 283 मतदान केंद्रों की तुलना में संवेदनशील श्रेणियों के अन्य सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी रहेगी। एसपी बबलू कुमार ने इन केंद्रों पर गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर हवालात में डालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed