फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prayers made for the prosperity of the country

नमाज अदा कर मुल्क में खुशहाली के लिए उठे दुआ को लाखों हाथ

Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayers made for the prosperity of the country
शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद बड़ी ईदगाह से लौटते नमाजी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह बड़े और छोटे खुत्बे, ईदगाह गदियाना, जामा मस्जिद और जिले की सभी मस्जिदों में ईद पर दो रकआत नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमनो-अमान और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े छह बजे से परंपरागत लिबास कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी लगाए लोग जनमाज लेकर बड़ी ईदगाह पहुंचने लगे। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाजियों को नमाज पढ़ने का तरीका बताने के साथ तकरीर की। उन्होंने मुल्क के मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए ईद-उल-अजहा के त्योहार पर रोशनी डाली। कहा कि इस्लाम में कुर्बानी की बड़ी अहमियत है। उन्होंने नफरतों को मिटाने की अपील की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

सड़क पर नहीं पढ़ने दी नमाज
बकरीद पर पुलिस ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे ही एसपी एस. आनंद, एसपी सिटी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एलआईयू इंस्पेक्टर आदि ईदगाह पहुंच गए। पुलिस प्रशासन की धर्मगुरुओं से पहले ही वार्ता हो गई थी। फिर भी सड़क पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। सिपाही लोगों से ईदगाह के अंदर जाने की गुजारिश करते रहे। साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर निगाह बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में खरीदारी, बच्चों ने लिया झूलों का आनंद
ईद के मौके पर बड़े खुत्बे में लगे मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा कास्मेटिक की दुकानों पर भीड़ नजर आई। वहीं हलुवा पराठे की दुकानें भी गुलजार रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। उन्होंने खिलौने भी खरीदे।
कांग्रेस, बसपा ने बनाई दूरी, सिर्फ सपा ने लगाया कैंप
हर साल ईदगाह में भाजपा को छोड़कर अधिकतर सियासी पार्टी कैंप लगातीं थीं लेकिन इस बार कांग्रेस, बसपा, लोकदल आदि नेताओं ने भी ईदगाह से दूरी बना ली। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने टेंट लगाया। उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। रणंजय सिंह यादव, अजफर अली खां, मोहम्मद नसीम, अजीज अहमद, महिपाल यादव, सर्वेश वर्मा, संजीव राठौर, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।
नमाज अदा करने उमड़े लोग
तिलहर। मौजमपुर स्थित ईदगाह पर सज्जादानशीन पेश इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने नमाज अदा कराई। उमरपुर ईदगाह में मौलाना जुबैर, बाजार वाली मस्जिद पर हाजी इमरान, नितगंजा मस्जिद पर मसूद आलम, उमरपुर मस्जिद पर हाफिज जहीर समेत बड़ी मस्जिद कच्चा कटरा, जंगल वाली मस्जिद में नमाज हुई। नगर पालिका चेयरमैन हाजरा बेगम, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इमरान खान, मौजमपुर ईदगाह कमेटी के चांद अंसारी, डायरेक्टर साजिद अली खान, सपा नेता अनवर उल्ला खान आदि मौजूद रहे। सवांद

गले मिलकर दी मुबारकबाद
जलालाबाद। ईदगाह सहित नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन और तरक्की की दुआ की गई। एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। ईदगाह स्थल पर एसडीएम बरखा सिंह, सीओ मस्सा सिंह व थाना प्रभारी जयशंकर सिंह मौजूद रहे। ईदगाह में मौलाना मोहम्मद रिजवान ने नमाज अदा कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed