फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pratima and Sakshi Singh crowned Teej Queens.

Shahjahanpur News: प्रतिमा व साक्षी सिंह चुनी गईं तीज क्वीन

Mon, 17 Aug 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pratima and Sakshi Singh crowned Teej Queens.
बरेली मोड़ ​स्थित एक होटल में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहं
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से हरियाली तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। प्रतिमा शुक्ला और साक्षी सिंह को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

बरेली मोड़ स्थित एक होटल में ममता वर्मा ने अंत्याक्षरी व अनीता सिंह ने कजरी प्रस्तुत की। वीना सिंह समेत अन्य महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। रंजना मिश्रा और तानिया गुप्ता प्रथम रनर अप और ममता वर्मा और अर्चना अग्रवाल द्वितीय रनरअप रहीं।
विज्ञापन

रितु सिंह, रचना अवस्थी, ममता गुप्ता, नैना आनंद, रितु नीरज सिंह, विभा सिंह, गीता त्रिवेदी, महिमा शुक्ला, गीता सिंह व काजल शर्मा को विभिन्न प्रतियोगिताओं का विजेता घोषित किया गया। संरक्षक मीरा सेठ, शोभा सेठ, मीरा सक्सेना, तृप्ति सक्सेना, नीता भदौरिया, संस्थापक नमिता सिंह व अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन ममता वर्मा और अनुज्ञा मिश्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बरसाने की हरियाली तीज उत्सव में हुए कई रंगारंग कार्यक्रम
ओमर वैश्य महिला परिषद ने बरसाने की हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। रिचा गुप्ता ने तीज क्वीन के ताज पर कब्जा किया। कोमल गुप्ता द्वितीय, दिव्या गुप्ता तृतीय, अनामिका गुप्ता को चतुर्थ स्थान मिला। सर्वश्रेष्ठ मेहंदी में कोमल गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल में आंचल गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ ज्वेलरी में साक्षी गुप्ता, ब्यूटी इन ग्रीन में पारुल गुप्ता, टाइम लेस ब्यूटी में राधा गुप्ता और सर्वश्रेष्ठ आत्मविश्वास के लिए शैली गुप्ता को चुना गया। गजरा मेकिंग में दीक्षा गुप्ता प्रथम रहीं। विजेताओं को महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व संस्था की अध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने पुरस्कृत किया। संवाद

--
तीज महोत्सव में पूर्ति श्रीवास्तव बनीं क्वीन
शाहजहांपुर। नंदरानी देवी सेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पूर्ति विक्रम श्रीवास्तव को तीज क्वीन चुना गया। एक लाइब्रेरी में हुए आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में प्रज्ञा मिश्रा, शैली अग्रवाल और उमा रानी शामिल रहीं। अर्चना पाल, लक्ष्मी प्रजापति, प्रियंका शर्मा और रुपेश कुमारी ने भी पुरस्कार जीते।

संचालन अनीता प्रजापति और लता रानी ने किया। कार्यक्रम में कन्यावती प्रजापति, नीतू प्रजापति, आरुषी प्रजापति, प्रियंका पांडेय, ऋचा मिश्रा, संगीता सक्सेना, प्रीति यादव, प्रियंका, तमन्ना और अर्चना पाल आदि का सहयोग रहा। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहं

बरेली मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहं

बरेली मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहं

बरेली मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के तीज उत्सव कार्यक्रम में मेहं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed