फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhans gave recognition to the Gram Panchayats by rejuvenating them

Shahjahanpur News: कायाकल्प कर ग्राम पंचायतों को प्रधानों ने दिलाई पहचान

Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pradhans gave recognition to the Gram Panchayats by rejuvenating them
गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद
शाहजहांपुर। जिले के कई ऐसे प्रधान हैं, जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में शहर जैसा विकास करवाया है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही अपनी विकासपरक सोच से कुछ हटकर काम कराए हैं। अपने काम के बल पर कई बार सम्मान भी प्राप्त किया है। आगे भी वह ग्रामीणों की कसौटी पर खरे उतरने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

------

शहर सा चमकता ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर
सिंधौली। ब्लाॅक की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता ने लगातार विकास कार्य कराए। इससे ग्राम पंचायत जनपद ही नहीं प्रदेश में मॉडल के रूप में उभरी। यहां मूलभूत सुविधाओं से लेकर सुंदरीकरण का कार्य कराए गए। इसके लिए ग्राम प्रधान को राज्य स्तर तक कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ग्राम पंचायत में प्रवेश करते ही रामजानकी द्वार बना हुआ है, जो विकास की हकीकत को दर्शाता है। अनिल गुप्ता ने बताया कि गांव में सभी सड़कों पर इंटरलॉकिंग बिछी हुई है। नालियां साफ सुथरी रहती हैं। खिलाड़ियों के लिए मैदान बनवाया गया है। प्राथमिक स्कूल का सुंदरीकरण कराया गया है। ओपन जिम जैसी सुविधाओं के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

-----


गढ़िया रंगीन के विकास में खर्च किए एक करोड़ रुपये से अधिक
जैतीपुर। करीब 15 हजार की आबादी वाली गढ़िया रंगीन ग्राम पंचायत में लालू प्रसाद प्रजापति ने प्रधान बनने के बाद तीन वर्षों में ग्राम पंचायत में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराया है। इसमें सात लाख की लागत से युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया। गांव की गलियों में इंटरलॉकिंग बिछी हुई है। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं साफ-सफाई को लेकर ग्राम प्रधान को दो बार सम्मानित किया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित कराने के प्रयास में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सुरक्षा की दृष्टि से लग रहे सीसीटीवी कैमरे
बंडा। आदर्श ग्राम पंचायत लालपुर आजादपुर के प्रधान फतेहचंद वर्मा वर्ष 2005 से लगातार प्रधान चुने जा रहे हैं। उन्होंने गांव की सभी गलियों में आरसीसी व इंटरलॉकिंग कार्य करवाए हैं। विकास कार्याें और स्वच्छता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नौ ग्राम पंचायतों को चुना था। इसमें लालपुर आजादपुर ग्राम पंचायत का नौवां स्थान था। प्रदेश सरकार ने प्रधान को सम्मानित कर केरल भेजा था। इसके बाद पीएमश्री लालपुर आजादपुर स्कूल को 28 स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त मिला। जिले की पहली ग्राम पंचायत है, जिसमें 48 फुट का तिरंगा लगवाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। संवाद

------



ग्राम पंचायत में विकास की बहाई गंगा
निगोही। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकिया तिवारी के ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह ने विकास कार्य कराकर जिले में अलग पहचान दिलाई है। बड़ी गोशाला, अन्नपूर्णा भवन, खेल का मैदान, स्वच्छ जल से भरा अमृत सरोवर, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का सुंदरीकरण, गांव की गलियों में छह किमी की इंटरलॉकिंग, नालियों में पानी जल निकासी की व्यवस्था, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, यज्ञशाला का सुंदरीकरण कराया है। आरआरसी सेंटर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, हनुमान गढ़ी का सुंदरीकरण, 150 स्ट्रीट लाइट, 25 इंडिया मार्का नल, ग्राम निधि और मनरेगा योजना के माध्यम से विकास कार्यों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का व्यय किया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में बालिका इंटर कॉलेज और बरात घर के निर्माण की योजना है। संवाद

-------
सबसे पहले जर्जर प्राथमिक स्कूल का निर्माण कराया


रोजा। क्षेत्र की रमापुर रामापुर बरकतपुर की ग्राम पंचायत की प्रधान शालिनी सिंह एमए बीएड हैं। वर्ष 2021 में पहली बार प्रधान निर्वाचित हुईं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले जर्जर प्राथमिक स्कूल का निर्माण कराया। इसके बाद पंचायत सचिवालय व गोशाला का निर्माण कराया। श्मशान घाट की चहारदीवारी का निर्माण कराकर अन्य व्यवस्थाएं कीं। आरआरसी सेंटर क्रियाशील है। ग्राम पंचायत में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था है। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय, विद्यालयों में डबल यूनिट और दिव्यांग शौचालय और उत्सव उत्सव लॉन का निर्माण कराया गया है। अमृत सरोवर का सुंदरीकरण कराया गया है। संवाद

गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद

गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद

गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद

गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद

गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद

गढि़या रंगीन ग्राम पंचायत के प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed