फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan files complaint against secretary for molestation

प्रधान ने सचिव पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Tue, 01 Aug 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Pradhan files complaint against secretary for molestation
demo pic - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र की एक महिला प्रधान ने सचिव पर बुरी नीयत से पकड़ लेने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रधान का कहना है कि सचिव उससे अश्लील बातें करता है। इसकी जानकारी वह अपने पति को भी दे चुकी हैं। सचिव उससे कई बार कोरे चेक पर हस्ताक्षर भी करा चुका है। सोमवार को उसके पति और बच्चे गोला गए थे। शाम पांच बजे सचिव उसके घर पहुंचा। वह सचिव को बैठक में बिठाने के बाद चाय बनाने किचन में चली गई। पीछे से सचिव भी अंदर आ गया और अश्लील हरकतें करते हुए कमरे में खींचने लगा। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आए तो सचिव भाग गया।  प्रधान ने सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि प्रधान की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सचिव ने कहा कि उसे फंसाने की नीयत से निराधार शिकायत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed