{"_id":"68efe778f76278dcb509e643","slug":"power-supply-was-cut-off-due-to-repair-work-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155240-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते बंद रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते बंद रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मरम्मत कार्य होने की वजह से बुधवार को कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के चार खंभा पर चार सौ केवी ट्रांसफॉर्मर पर टेलनेस लगाने के कारण दो घंटे तक बिजली गायब रही।
इसी तरह चौक में महावीर की दुकान के पास रखा 630 केवी और कलवान ट्रांसफॉर्मर भी एक घंटे बंद रखा गया।11 केवी की लाइन पर कार्य के चलते भी बिजली बंद रही। दूसरी ओर पुवायां तहसील की बिजली आपूर्ति मरम्मत कार्य के चलते बंद रखी गई।
पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र पर 16 अक्तूबर को सुबह आठ से दस बजे तक 33 केवी मेन बस पर शटडाउन लेकर कार्य होगा। इसके चलते निगोही रोड, गोविंदगंज, ककरा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक नहीं आएगी बिजली
कुर्रिया कलां। दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन को दुरुस्त करने का कार्य बृहस्पतिवार को किया जाएगा। जेई ब्रजेश निषाद ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र चौहनापुर की 33 केवी इनकमिंग लाइन पर पेड़ों की छंटाई की जाएगी। संवाद