{"_id":"69f649622c0b31b46708cb15","slug":"power-supply-to-half-the-city-remained-suspended-due-to-repair-work-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172235-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते बंद रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते बंद रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 220 केवीए पैना उपकेंद्र पर कार्य होने के कारण करीब एक घंटे तक आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते तमाम मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह करीब छह बजे ट्रांसमिशन से शट डाउन लेकर कार्य कराया गया। इसके चलते अटसलिया, बहादुरगंज, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड उपकेंद्र की बिजली नदारद रही। सुबह बिजली नहीं आने से पानी का संकट खड़ा हो गया। उपकेंद्र से सही जवाब नहीं मिलने पर लोगाें ने एसई को कॉल कर सूचना दी। एक घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
इसी तरह कलान के हरेली नेकपुर में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। जमौर के गांव सिमरिया सहसपुर और निगोही के राघोपुर सिकंदरपुर में बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। इधर,रात साढ़े सात बजे केरूगंज फीडर की आपूर्ति फेल हो गई।
विज्ञापन
--
शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश
एक अप्रैल से दो मई के बीच बिजली निगम की हेल्पलाइन सेवा 1912 पर की गई शिकायतों का समाधान जल्द ही कराने के निर्देश एसई ने दिए हैं। 731 शिकायतें लंबित हैं।