फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply to 9,000 homes remained cut off for seven hours; residents also struggled to access water.

Shahjahanpur News: सात घंटे गुल रही नौ हजार घरों की बिजली, पानी के लिए भी तरसे लोग

Fri, 23 Oct 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 9,000 homes remained cut off for seven hours; residents also struggled to access water.
शाहजहांपुर में गोविंदगंज उपकेंद्र में ट्रांसफॉर्मर को उठाता हाइड्रा। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। गोविंदगंज विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को काम कराया गया। इसके चलते पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब सात घंटे बिजली गुल रहने से नौ हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते कई इलाकों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हटाकर 10 एमवीए का लगाने के लिए पहले शटडाउन लिया गया। इससे गोविंदगंज, लाल इमली चौराहा, स्मार्ट रोड, तारीन बहादुरगंज, सदर बाजार, डीएम कंपाउंड, पक्का तालाब, खिरनीबाग, कटिया टोला, सिविल लाइंस और मालगोदाम समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

दिन में करीब एक बजे पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर नया लगाने का काम शुरू हुआ। ट्रक से दो हाइड्रा की मदद से भारी ट्रांसफॉर्मर उतारकर कड़ी मशक्कत के बाद उपकेंद्र परिसर में पहुंचाया गया। इस दौरान भारी वजन के कारण कई बार हाइड्रा लड़खड़ाया और उसके पहिये ऊपर उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बिजली गुल रहने से घरों में लगे इनवर्टर और मोबाइल भी जवाब दे गए। शाम को सबमर्सिबल पंप और मोटर नहीं चलने से पानी की टंकियां खाली रह गईं। इससे लोगों को पेयजल समेत अन्य जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया।

वर्कशॉप के अवर अभियंता केके पटेल ने अपनी निगरानी में कार्य को पूरा कराया। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम पूरा करा दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed