{"_id":"629fa1c4396c0241496411d4","slug":"power-supply-of-five-localities-stalled-for-17-hours-shahjahanpur-news-bly4875185113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति 17 घंटे से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति 17 घंटे से ठप
विज्ञापन
देर शाम खुटार में रखा जाता ट्रांसफार्मर
- फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते सोमवार रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर फुुंक गया। इसके चलते पांच मोहल्लों के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पावर कट के चलते लोग परेशान हो गए। 17 घंटे के बाद भी ट्रांसफार्मर सही नहीं होने के कारण लोग गर्मी में बेहाल हो गए।
चमकनी करबला में पुलिया के पास रखे ट्रांसफार्मर से कृष्णानगर, बहादुरपुरा, अंटा समेत पांच मोहल्लों के करीब 1500 घरों की बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार रात करीब एक बजे ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर गरम होकर फुंक गया। इसके चलते मोहल्लों में बिजली आपूर्ति गायब हो गई। रात में लोगों को पूरी रात अंधेरे और गर्मी में करवटें बदलकर काटना पड़ी। लगातार चलने की वजह से इन्वर्टर भी डाउन हो गए।
सुबह लोगों ने बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र और अवर अभियंता को सूचना दी, लेकिन शाम सात बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों में जबर्दस्त नाराजगी है। इधर, शाम को बिजली न आने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए पुवायां रोड स्थित विभाग के स्टोर से कार्रवाई पूरी कर ली गई।