फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply in rural areas has not yet returned to normal.

Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में पटरी पर नहीं आई विद्युत आपूर्ति

Thu, 28 May 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Power supply in rural areas has not yet returned to normal.
शाहजहांपुर। आंधी से खंभे टूटने से गुल हुई बिजली कई क्षेत्रों में अब भी सुचारु नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी से ओवरलोडिंग और तेज हवा के चलते ट्रिपिंग हो रही है। इससे आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी में चार दिन पहले आई आंधी के बाद से बादशाह नगर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। पैना उपकेंद्र से बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र को 33 केवीए की बिजली आपूर्ति देने के लिए लगाए गए कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे हैं।
विज्ञापन

परौर क्षेत्र के पकड़िया चौराहा पर कम क्षमता का छोटा ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। वह तीन माह पहले खराब हो गया था। उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के श्याम पाल सिंह राठौर, राजाराम राठौर मनोज वर्मा राममूर्ति शर्मा, रामनरेश शर्मा आदि ने ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की है। अवर अभियंता जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल
अल्हागंज। भीषण गर्मी के बीच नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बृहस्पतिवार को 18 घंटे के रोस्टर में मात्र दो से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति मिली। कई मोहल्लों और गांवों में लो वोल्टेज की समस्या पूरे दिन बनी रही। जेई बृजमोहन पांचाल ने बताया कि लाइन काफी लंबी है। रास्ते में तमाम पेड़ हैं। हवा चलने से लाइन ट्रिप हो जाती है। संवाद
-------
नमाज से पहले बिजली आपूर्ति ठप होने से दिक्कत
निगोही। बकरीद के मौके पर सुबह साढ़े सात बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इससे नमाज की तैयारी कर रहे लोगों को काफी दिक्कत हुई। सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई। अवर अभियंता विद्युत बृजेश सिंह ने बताया कि ईदगाह के बीच से लाइन निकलने के कारण आपूर्ति रोक दी गई थी। संवाद

----
रौसर कोठी समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित
शाहजहांपुर। तापमान में उछाल आने के साथ ही फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुंडाल खेल उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। गर्मी और उमस के चलते लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। वहां से कोई सटीक जवाब नहीं मिला। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अंजान चौकी के पास एलटी का तार टूटने से एक घंटे तक बिजली ठप रही। रौसर कोठी की लाइट नहीं आने से लोगों में काफी नाराजगी है। यहां पर आंधी के दौरान बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बिजली संकट के चलते क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed