फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply disrupted; outages reported from Govindganj and Bahadurganj substations.

Shahjahanpur News: बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, गोविंदगंज व बहादुरगंज उपकेंद्र से बिजली गुल

Mon, 17 Aug 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted; outages reported from Govindganj and Bahadurganj substations.
शाहजहांपुर। तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। शनिवार रात से रविवार तक अलग-अलग उपकेंद्रों और फीडर में फॉल्ट आने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। गोविंदगंज और बहादुरगंज उपकेंद्र घंटों बंद रहे। विद्युत निगम की टीमें फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन सुबह करीब साढ़े तीन बजे बंद हो गई। इससे टेलीफोन एक्सचेंज, कृष्णानगर, बहादुरपुरा, घंटाघर, मालखाना मोड़ समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गोविंदगंज उपकेंद्र की बिजली भी सुबह पांच बजे गुल हो गई। ऐसे में इंटरकनेक्ट व्यवस्था से भी लोगाें को बिजली नहीं दी जा सकी। सुबह करीब दस बजे गोविंदगंज उपकेंद्र का फॉल्ट मिलने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, तब बहादुरगंज उपकेंद्र को जोड़कर आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग बेहाल हो उठे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे अकर्रारसूलपुर उपकेंद्र की बंच लाइन को दुरुस्त करने के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ी। तेज बारिश के चलते हथौड़ा उपकेंद्र में शनिवार रात करीब 12 बजे 33 केवीए लाइन बंद करनी पड़ी।

किसी तरह आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एनटीआई फीडर और बेरी चौकी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बेरी चौकी की आपूर्ति करीब दो घंटे बाद बहाल की गई। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर कर्मचारियों ने दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed