{"_id":"6a6e473453c891e82307348c","slug":"power-supply-disrupted-for-an-hour-due-to-branch-line-repairs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180573-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंच लाइन मरम्मत के चलते एक घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंच लाइन मरम्मत के चलते एक घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
Sun, 02 Aug 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के पुवायां रोड पर बंच लाइन की मरम्मत के चलते शनिवार सुबह करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कार्य के दौरान 250 केवी और 400 केवी ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज खोल दिए गए, जिससे सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते शट डाउन लिया गया था। संवाद