फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply disrupted due to broken wires, people suffering in the heat

Shahjahanpur News: तार टूटने से गुल रही बिजली, गर्मी में लोग हुए परेशान

Thu, 02 Oct 2025 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to broken wires, people suffering in the heat
शाहजहांपुर। शहर में दो जगह पर विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। कर्मियों ने लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल किया।
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर रात करीब डेढ़ बजे शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार के पास एलटी की लाइन का तार टूट गया। इसके चलते करीब 45 मिनट तक बिजली बाधित रही। बिजली जाने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

इसी तरह हाफिज मियां की मजार के पीछे गली में तार टूटने के चलते आपूर्ति बंद कर दी गई। मालगोदाम पर मस्जिद के सामने वाले खंभे में करंट आने की सूचना पर कर्मियों ने पहुंचकर कार्य किया। वहीं दूसरी ओर बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज और बहादुरपुरा फीडर भी देवी शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान बंद किए गए। इसके चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पक्का तालाब व पुलिस लाइन फीडर पर बंद रहेगी आपूर्ति
गोविंदगंज उपकेंद्र के अंतर्गत पक्का तालाब फीडर पर शुक्रवार को खंभा लगाने का कार्य होगा। जेई कफील अहमद ने बताया कि कार्य के चलते 630 केवीए गन्ना दफ्तर वाले परिवर्तक के तीनों एलटी सर्किटों की बिजली आपूर्ति सुबह दस से 12 बजे तक बंद रहेगी। इस अवधि में गन्ना दफ्तर वाली गली, पक्का तालाब के घरों का सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे के मध्य कार्य कराया जाएगा। खंभा लगाने के चलते 400 केवीए महिला थाने के पास ट्रांसफॉर्मर को बंद किया जाएगा। जेई सत्यपाल यादव ने बताया कि कार्य के दौरान अस्थाना गली की 80 घरों की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed