{"_id":"686828df816ea5ad64077e57","slug":"power-supply-cut-off-for-five-hours-in-jalalnagar-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-675167-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालनगर में पांच घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालनगर में पांच घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली के फॉल्ट और मरम्मत कार्य के नाम पर आपूर्ति को बंद रखा गया। जलालनगर में पांच घंटे तक बिजली नदारद रहने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। बिजली की आवाजाही की वजह से लोग परेशान रहे।
पूर्वाह्न 11 बजे निगोही रोड उपकेंद्र की जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद के पास बंच लाइन डालने का कार्य शुरू किया। इस अवधि में करीब छह सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान रहे। इसी तरह बहादुरगंज के अंतर्गत मोहल्ला गल्ला मंडी में 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर डबल सर्किट एलटी केबल डालने के चलते सुबह दस से तीन बजे तक बिजली नदारद रही।
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर दोपहर में चारखंभा फीडर पर फॉल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।