{"_id":"693dc4cb27af9ce54c059b5a","slug":"power-cuts-caused-problems-in-jalalabad-as-soon-as-dawn-broke-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160267-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में भोर होते ही बिजली कटौती से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में भोर होते ही बिजली कटौती से दिक्कत
विज्ञापन
जलालाबाद। दो दिन से भोर होते ही बिजली की अघोषित कटौती होने से लाेग बहुत परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या बाधित हो रही है।
नगर क्षेत्र में काफी दिनों से सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली की कटौती हो रही है। गत बृहस्पतिवार से बिजली कटौती का समय बढ़ा दिया गया है। अब सुबह छह बजे जानी वाली बिजली दिन में दस बजे तक गुल रहती है। लोगों काे सुबह के समय ही बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। इसी दौरान नगर पालिका से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन बिजली नहीं आने से मोटर नहीं चल पाते, जबकि नगर की अधिकतर आबादी पानी की इसी आपूर्ति पर निर्भर है।
बिजली नहीं होने पर लोगों को नहाने और कपड़े साफ करने के लिए पानी नहीं मिल पाता। विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर् मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण इस मार्ग से गांव भैंसटा कलां से आने वाले हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर पर जमी धूल रात में ओस से नम होकर लाइन मेंं खराबी पैदा कर रही है। इसी कारण सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में व्यवस्था में सुधार कर बिजली आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।