{"_id":"6ab6b267f9e3e3af9905240e","slug":"power-crisis-worsens-due-to-rain-supply-disrupted-after-a-tree-branch-fell-on-the-33-kva-line-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185732-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश से गहराया बिजली संकट, 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश से गहराया बिजली संकट, 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कच्चा कटरा मोड़ के पास तारों पर पड़ी पेड़ की डाल। संवाद
शाहजहांपुर। लगातार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आने से भले ही बिजली की मांग कम रही, लेकिन लोकल फॉल्ट और पेड़ की डाल गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बादशाहनगर और बहादुरगंज क्षेत्र में भी फॉल्ट के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल गिरने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के बीच कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त शुरू की। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास लाइन पर पेड़ की डाल गिरी मिली। उसे हटाने के बाद करीब डेढ़ घंटे में आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान करीब आठ हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के कहलिया फीडर की वीसीबी ट्रॉली भी पूर्वाह्न करीब 11 बजे खराब हो गई। दूसरी ट्रॉली से जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन फीडर से जुड़े आधे गांवों में शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र क्षेत्र में कच्चा कटरा मोड़ के पास पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद के घर के सामने रखे ट्रांसफॉर्मर पर दोपहर ढाई बजे बरगद की डाल गिर गई। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। वहीं, बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर की आपूर्ति भी शाम करीब पांच बजे बाधित हो गई। लगातार बारिश के कारण फॉल्ट वाले स्थानों पर कर्मचारियों को पहुंचने में भी दिक्कत हुई।
अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ जगहों पर फॉल्ट आए थे। इन्हें सही कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।