फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power Corporation to pay instead of paying contractors

ठेकेदारों के बजाय पॉवर कारपोरेशन करे वेतन भुगतान

Tue, 09 Feb 2016 07:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन

बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में ठेकेदारों का हस्तक्षेप समाप्त करके पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से सीधे विभाग स्तर से वेतन भुगतान की व्यवस्था कराने की मांग दोहराई है। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की मंगलवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों के स्तर से संविदा स्टाफ का शोषण रोकने के लिए वेतन भुगतान की सीधी व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जोनल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन के नियमित लाइन स्टाफ में विभिन्न संवर्गों के पद लंबे समय से खाली होने के कारण अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मचारी विभाग की रीढ़ बन गए हैं। इसके बावजूद ठेकेदारों के स्तर पर उनका शोषण किया जा रहा है और ऐसे मामलों में शिकायत करने पर भी अफसर कोई ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों की कार्यगत समस्याएं निस्तारित करने और उनके हित की अन्य कई मांगों को लेकर 12 फरवरी को लखनऊ के गन्ना किसान संस्थान में वार्षिक महा सम्मेलन होगा। कर्मचारी नेता विजय शर्मा ने सभी सदस्यों से लखनऊ सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में राजेश कुमार, मोहम्मद रफी, मनोज कुमार, मुनीष पाल, ऋषि कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed