{"_id":"68b74b2a00218235b80782b6","slug":"postmortem-of-the-girl-was-conducted-on-the-complaint-of-her-father-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-151821-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिता की तहरीर पर बालिका का कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिता की तहरीर पर बालिका का कराया पोस्टमॉर्टम
विज्ञापन
जलालाबाद। बुखार से बीमार दो वर्षीय बालिका कामिनी की सोमवार को सुबह इलाज से पहले हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर मंगलवार को बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
गांव चमरपुरा निवासी कुंवर पाल हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी विनीता नगर के मोहल्ला प्रेमनगर में बच्चों सहित किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार सुबह कुंवर पाल की पत्नी बीमार बेटी कामिनी को सीएचसी लेकर पहुंचीं, लेकिन डाॅक्टरों ने जांच कर बालिका को मृत घोषित कर दिया।
विनीता के अनुसार बेटी को पहले नगर के एक नर्सिंग होम ले गईं, लेकिन वहां उससे रुपये जमा करने पर इलाज शुरू करने के लिए कहा गया। उनका आरोप है कि रुपये का इंतजाम न हो पाने से बेटी को समय रहते इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटी की मौत की सूचना पाकर मंगलवार को हरियाणा से लौटे कुंवर पाल ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद