{"_id":"5d6435638ebc3e0172324e8e","slug":"poltical-shahjahanpur-news-bly3737809140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने ली मेडिकल कॉलेज संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने ली मेडिकल कॉलेज संबंधी जानकारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनने के बाद सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को पहली बाद गृह नगर आए और उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन समस्याएं भी सुनीं। खन्ना ने नगर रामलीला कमेटी की बैठक में भी सहभागिता कर रामलीला को और अधिक प्रभावशाली बनाने और मेला को वृहद रूप देने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री खन्ना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अभय कुमार से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राचार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने को कहा। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इससे पहले उन्होंने नगर रामलीला कमेटी के साथ रामलीला को भव्यता के साथ मनाने पर जोर दिया। रामलीला आयोजन के लिए निर्भय चंद्र सेठ को अध्यक्ष, वीरेंद्र पाल सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र गुरू को सचिव, नीरज वाजपेयी को मेला प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया। खन्ना ने कहा कि रामलीला से आमजन की भावनाएं जुड़ी हैं, लिहाजा कोई भी ऐसा कृत्य न किया जाए। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने मेला को अधिक भव्य सुविधापूर्ण बनाने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, अजय प्रजापति, आनंद मिश्रा, मनोज खन्ना आदि मौजूद रहे। देर रात कैबिनेट मंत्री ने आईआईए के अधिष्ठापन समारोह में भी शिरकत की। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया।