फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

संगठन को मजबूत करने के लिए जुटें कार्यकर्ता : तौकीर

Tue, 15 Jun 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
political
पुवायां। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं और गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दें। केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामी के बारे में भी लोगों को बताएं।
विज्ञापन

तौकीर अहमद गांव गंगसरा में न्याय पंचायत सृजन संगठन और सेवा संगठन के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। प्रदेश में सभी वर्गों के लोग पूरी तरह से त्रस्त हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के प्रभारी अनूप वर्मा, प्रदेश सचिव और शाहजहांपुर के प्रभारी रिसाल अहमद , प्रदेश महामंत्री कुमुद गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। आने वाला समय कांग्रेस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।

इससे पूर्व पदाधिकारियों ने पुवायां के राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, आनंद आर्य, सतेंद्र त्रिवेदी, आशीष, कृष्ण अवतार, दिनेश मिश्रा, दलप्रीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed