{"_id":"5f7a179a8ebc3e9bcd437552","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4221829126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामौतार शाखाध्यक्ष, पांचवीं बार नरमू के सचिव बने नरेंद्र त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामौतार शाखाध्यक्ष, पांचवीं बार नरमू के सचिव बने नरेंद्र त्यागी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की शाहजहांपुर शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन शनिवार को यूनियन कार्यालय पर आयोजित हुआ। इसके साथ ही शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। इसमें रामऔतार को नरमू की शाहजहांपुर का अध्यक्ष और नरेंद्र त्यागी को सचिव चुना गया। उनके साथ ही अन्य पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत हुआ। अधिवेशन में नरमू के महामंत्री शिवगोपाल ने रेलकर्मियों को संबोधित किया।
नरमू के महामंत्री व आल इंडिया मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल ने कहा कि टीम वर्क ही जीत का मंत्र और संगठन की ताकत है। शाहजहांपुर शाखा अपने कार्यों को बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके लिए हर जिले में कमेटियां गठित की जाएंगी, जिसमें छात्र, किसान, मजदूर व सभी सरकारी गैरसरकारी संगठनों को जोड़ने का काम होगा। इससे पहले पदाधिकारियों का चुनाव करवाया गया। जिसमें नरेंद्र त्यागी को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध शाखा सचिव चुना गया। वहीं रामौतार शर्मा शाखाध्यक्ष, आशुतोष, अमित, जितेंद कुमार, निशा कश्यप को उपाध्यक्ष, एके गौतम, एसके राव, तुषार कुमार, यतेंद्र त्रिवेदी को सह सचिव, शिवकुमार सक्सेना कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर नरमू गोरखपुर के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडलाध्यक्ष आरके बाली, मंडल मंत्री कामरान खान, मंडलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
महामंत्री का किया गया स्वागत
नरमू के महामंत्री शिवगोपाल के आगमन पर प्रथमिक शिक्षक संघ, विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति, सफाई कर्मचारी मजदूर संघ, चाय वाला यूनियन, कुली यूनियन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इनके साथ ही बालामऊ, रोजा और बरेली शाखा सचिव के साथ कई रेलकर्मियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। युवाओं ने नरेंद्र त्यागी के सचिव घोषित होने पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने सभी का आभार जताया।