{"_id":"5f7a179b8ebc3e9bbd5f5036","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4221827135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे लोजपा नेता का बिगड़ा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे लोजपा नेता का बिगड़ा स्वास्थ्य
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक यूनियन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे लोकजन शक्ति पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आशीष अवस्थी की तबीयत बिगड़ गई। वह 48 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। यूनियन के पदाधिकारियों ने एंबुलेंस मंगवाकर जिला अस्पताल ले गए।
अवैध वसूली किए जाने के खिलाफ ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का धरना व भूख हड़ताल पिछले कई दिनों से चल रही है। जिसको लोकजन शक्ति पार्टी का समर्थन प्राप्त हैं। रविवार को भी धरना और भूख हड़ताल जारी रही। इस बीच पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आशीष अवस्थी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। तब यूनियन के पदाधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर आशीष अवस्थी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। यूनियन के जिलाध्यक्ष महफूज अली खान कहा कि प्रशासन का रवैया काफी बिल्कुल भी ठीक नहीं है, जिसको नहीं बदल गया तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। धरना स्थल पर खलील खान, इरशाद खां, शब्बू खान, प्रयाग, राजकुमार अवस्थी, ओमेंद्र कुमार, आत्माराम, रचित मोहन सक्सेना, पंकज सक्सेना, विनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।