{"_id":"ed250305a5e8c6f50bdf914076653c82","slug":"polio-unmulan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो उन्मूलन के बारे में अमेरिकी दल ने जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो उन्मूलन के बारे में अमेरिकी दल ने जाना
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरोधी टीकाकरण दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ सिटी के अमेरिकी दल ने शहर में आकर पोलियो उन्मूलन को चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में कोल्ड चेन को परखा और संतोष जताया।
हैरी एचएल हुएंगा के नेतृत्व में अमेरिका के चार सदस्यीय दल में शामिल पीपी अलाइस मुंटीन, ब्राइना के मैक्नीले, डॉ. कैला बी प्राइस ने मीडिया से भी बात की। होटल सत्यम् में ग्रुप लीडर हैरी ने बताया कि पोलिया अभियान में उनका क्लब अपने उद्देश्यों में पूरी तरह कामयाब रहा है। पूरे विश्व में पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत दो-चार देशों को छोड़कर हम पोलियो का खात्मा करने में कामयाब हुए हैं। भारत में समय जरूर अधिक लगा, लेकिन सफलता भी मिली है।
धार्मिक अंधविश्वास, अशिक्षा, जागरूकता की कमी ने कार्यक्रम को काफी लंबा खींच दिया, इतना समय नहीं लगना चाहिए था। फिर भी हम सफल हुए, यह बड़ी बात है। अन्य सदस्यों ने भी अपने अनुभव बांटे। इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसीडेंट डॉ. हेमेंद्र वर्मा, अध्यक्ष राजीव भारती, सचिव राकेश सक्सेना, अमरीश सक्सेना, अमिताभ बेरी, विनय शुक्ला, विजय सक्सेना, निर्मल कटियार, भुवनेश निझावन, डॉ. सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।