फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police went to caught illegal liquor woman made serious allegations

शाहजहांपुर: अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, सीओ बोले- ये बातें निराधार

Wed, 06 Apr 2022 06:55 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

शाहजहांपुर में अवैध शराब पकड़े जाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दबिश के दौरान शराब और लहन को गिरा दिया। इससे आग भड़की और महिला झुलस गई।

विज्ञापन
Police went to caught illegal liquor woman made serious allegations
अवैध शराब(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के गांव श्यामपट्टी में बुधवार सुबह अवैध शराब पकड़े जाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दबिश के दौरान शराब और लहन को गिरा दिया। इससे आग भड़की और महिला झुलस गई। महिला ने पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है। महिला का बंडा सीएचसी पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गांव श्यामपट्टी निवासी स्व. रामभरोसे की पत्नी रामवती ने बताया कि उनका पुत्र रामखेलावन शराब का आदी है। रामखेलावन को कम दिखाई देता है। गरीबी के कारण रामखेलावन के लिए शराब उसकी पत्नी कुसुमा घर पर ही बना देती है। बुधवार सुबह कुसुमा घर में चूल्हे पर शराब बना रही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान बिना वर्दी के बंडा थाने के तीन सिपाही उनके घर की दीवार फांदकर घुस आए और बहू को पकड़कर गिरा दिया। एक सिपाही ने शराब और लहन में जोर से ठोकर मारी। गरम लहन, शराब उनकी बहू कुसुमा के ऊपर भी जा गिरी। शराब गिरने से चूल्हे की आग भी भड़क उठी और कुसुमा को चपेट में ले लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी धमकी देते हुए चले गए। उन लोगों ने आग बुझाकर कुसुमा को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी पाकर पहुंचे बंडा के थाना प्रभारी ने कई घंटे तक उनकी बहू को किसी से मिलने नहीं दिया और लगातार धमकाते रहे। रामवती ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शराब बनाने के दौरान जली है। पुलिस पर आरोप निराधार हैं। महिला आरोप लगा रही है तो जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।- बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed