फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police teams are searching for the missing sisters in Bareilly and Shahjahanpur.

Shahjahanpur News: बरेली और शाहजहांपुर में लापता बहनों को तलाश रहीं पुलिस टीमें

Sun, 18 Jan 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police teams are searching for the missing sisters in Bareilly and Shahjahanpur.
तिलहर। 20 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो चचेरी-तहेरी बहनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों किशोरियां घर से स्कूल जाने को कहकर निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंची। पुलिस इस मामले में अब तक लापता किशोरियों की तमाम सहेलियों समेत अन्य लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। अब उनकी तलाश में पुलिस की टीमें बरेली और शाहजहांपुर भेजी गई हैं।
विज्ञापन

दोनों किशोरियां नगर के राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में कक्षा छह और कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। गत 29 दिसंबर को दोनों किशोरियां रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकलीं, लेकिन उस दिन शीत अवकाश के कारण विद्यालय बंद हो गए। दोपहर बाद तक किशोरियां घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

परिचितों और रिश्तेदारियों में उनका कोई सुराग नहीं लगने पर घरवालों ने थाने में तहरीर देकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लापता किशोरियों से जुड़ी उनकी 60-70 सहेलियों से संपर्क साधकर उनसे पूछताछ की, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को लापता बहनों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर एसपी से मुलाकात की और अपनी पुत्रियों का जल्द पता लगाए जाने की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर शनिवार को सीओ ज्योति यादव पुलिस टीम के साथ जीजीआईसी पहुंचीं और वहां की उपस्थिति पंजिका सहित कई रजिस्टरों की जांच कर वहां की शिक्षकों और लापता किशोरियों के साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की।

सीओ ने बताया कि अब तक स्थानीय स्तर पर तमाम लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अब संभावित सुरागों के आधार पर उनकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें बरेली और शाहजहांपुर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed