फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Recruitment: Examination will be held at 13 centers in the city, magistrate appointed

पुलिस भर्ती : नगर में 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा, मजिस्ट्रेट नियुक्त

Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: Examination will be held at 13 centers in the city, magistrate appointed
शाहजहांपुर। नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी। परीक्षा के लिए नगर के 13 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। गैरजनपद से आने वाले परीक्षार्थियाें के लिए हेल्पडेस्क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री काॅलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, हर कुमार पाठक कॉलेज, जीएफ कॉलेज का ए और बी ब्लॉक, जीआईसी, राजकीय पॉलीटेक्निक, जनता कॉलेज, स्वामी धर्मानंद कॉलेज और स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के ए और बी ब्लॉक को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन 9120 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 13 सेक्टर और 13 ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा संबंधित सामग्री का वितरण भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन जगहों पर बनाई जाएगी हेल्पडेस्क
पुलिस भर्ती परीक्षा में गैरजनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बरेली मोड़,, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। रेलवे स्टेशन पर बनने वाली हेल्पडेस्क के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता उदय प्रकाश को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ साथ चार कर्मचारी लगाए गए हैं। इसी तरह रोडवेज बस अड्डे पर बनी हेल्पडेस्क में अवर अभियंता कन्हैया लाल व बरेली मोड़ की हेल्पडेस्क के लिए प्रदीप सिंह को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed