फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police have initiated an investigation into a case of cyber fraud involving a brother and sister.

Shahjahanpur News: भाई और बहन से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police have initiated an investigation into a case of cyber fraud involving a brother and sister.
रोजा। ईंट खरीदने के नाम पर बसुलिया निवासी इंटरलॉकिंग प्लांट के संचालक अमन द्विवेदी और उनकी बहन प्रियांशी से हजारों रुपये की साइबर ठगी को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस उन सभी मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है, जिन्हें साइबर ठगों ने रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराने में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

अमन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत वर्ष 17 नवंबर को उनके पिता रामानंद के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उनसे इंटरलॉक ईंट खरीदने के लिए अग्रिम भुगतान के तौर पर एक लाख रुपये ऑनलाइन भेजने की बात कही। उसने अपना भरोसा कायम करने के लिए उनसे यूपीआई नंबर लेकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रुपये भेजने के लिए रिफंड की प्रक्रिया पूरी करने को 20 रुपये उनके खाते में भेजे।
विज्ञापन

बाद में ठग ने 38,990 रुपये गूगल-पे के जरिये उनके खाते से उड़ा दिए। बाद में इसी तरह उसने बहन के खाते से भी 20 हजार रुपये निकाल लिए।
थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर ठगी के शिकार बने भाई-बहन ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू करा दी गई है। जांच में पुलिस की साइबर सेल की मदद से संबंधित बैंक खातों से जमा-निकासी का ब्योरा और फोन नंबरों की कॉल डिटेल देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed