{"_id":"6402c6f014551f03b40cdfb7","slug":"police-has-prepared-a-route-plan-to-deal-with-the-festive-crowd-shahjahanpur-news-c-4-1-82518-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया रूट प्लान
Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के त्योहार को लेकर खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। त्योहार में चंद दिन शेष रहने के कारण लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ना शुरू हो गई। पांच मार्च के बाद भीड़ अधिक आने की संभावना के चलते यातायात पुलिस ने खाका तैयार कर लिया। सदर क्षेत्र में छह स्थानों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के लिए पुलिस का मूवमेंट बना रहेगा।
त्योहार पर खरीदारी करने वालों का दबाव सबसे ज्यादा सदर बाजार में रहता है। संकरी गलियों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश के कारण जाम की दिक्कत बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जाम में फंसने की संभावना रहती है। इसलिए यातायात पुलिस ने पहले से जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार कर लिया है।
सीओ यातायात जगदीश लाल टम्टा ने शुक्रवार शाम को पुलिस लाइंस में यातायात स्टाफ की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वर्ष की होली का फीडबैक लेते हुए छह प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया। सीओ के अनुसार, पंखी चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज तिराहा, बहादुरगंज पचराहा, आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सामने ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस की ड्यूटी रहेगी, जिससे चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा आदि को बाजार में प्रवेश करने से रोका जाए। इसके अतिरिक्त जेल के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पांच मार्च से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसी तरह चौक क्षेत्र में सिविल पुलिस मोर्चा संभालेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
लाउडस्पीकर के जरिये दी जा रही यातायात की जानकारी
-जिन स्थानों पर आईटीएमएस की सुविधा को शुरू कर दिया। वहां पर लाउडस्पीकर के जरिये यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है। टाउन हॉल, खिरनीबाग चौराहा और कवि तिराहे पर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने, नियम तोड़ने पर चालान आदि की कार्रवाई के बारे में बताया जा रहा।