{"_id":"571647b54f1c1bbc498b45db","slug":"police-finally-withdrew-from-the-illegal-occupation-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर हट गया एसपी की जमीन से अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर हट गया एसपी की जमीन से अवैध कब्जा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार के गांव मोहनपुर स्थित एसपी के नाम जमीन है। यह भूमि पुलिस चौकी खोले जाने के लिए ली गई थी। इस पर गांव का ही एक व्यक्ति अवैध कब्जा करके खेती कर रहा था। अमर उजाला ने जून 2015 में यह खबर ‘खुटार में पुलिस अधीक्षक की जमीन पर कब्जा’ शीर्षक से प्रमुखता से छापी थी। इस पर तत्कालीन एसपी बबलू कुमार ने जुलाई 15 में मौका मुआयना कर सीओ को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। उनके तबादले पर जाने के बाद 14 मार्च को तहसील दिवस में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने गांव मोहनपुर में पुलिस की जमीन होने की जानकारी होने पर खुटार पुलिस को उस जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने को कहा था। मगर उस वक्त गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसे कटवाने का ताना बाना बुना गया और कई बार पैमाइश को टाल दिया गया। गेहूं कटने के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, कानूनगो विजय श्रीवास्तव, लेखपाल रामनिवास मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर एक एकड़ एक डिस्मिल भूमि को कब्जा मुक्त कराया। थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि भूमि कब्जा मुक्त करा ली गई है। यदि दुबारा कब्जा किया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन