फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police dog squad will be activated in a week

एक सप्ताह में सक्रिय हो जाएगा पुलिस का डॉग स्क्वॉयड

Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police dog squad will be activated in a week
शाहजहांपुर। पुलिस का डॉग स्क्वॉड एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। खोजी श्वान जैक के निधन के बाद दोबारा से खोजी श्वान की मांग भेजी गई थी। अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में श्वान के मिलने की संभावना है। इसके बाद चोरी व हत्या जैसे अपराधों के लिए डॉग स्क्वॉड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से पुलिस लाइन में कार्यरत श्वान जैक की 26 अप्रैल को मौत हो गई थी। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जैक को अंतिम समय में सलामी दी थी। उसके निधन के बाद से जिले में स्क्वॉड दल निष्क्रिय हो गया था। इस बीच कई बार चोरियों और हत्या समेत कई महत्वपूर्ण घटनाओं में खोजी डॉग की जरूरत पड़ी। उसके उपलब्ध न होने के कारण केस का सिरा तक हाथ आना मुश्किल हो गया। प्रतिसार निरीक्षक ने नए खोजी श्वान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा था। लगातार कई मांगपत्र भेजे जाने के बाद लखनऊ से जल्द ही खोजी डॉग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में खोजी डॉग आने की संभावना है। इसके आने के बाद फिर से डॉग स्क्वॉड को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed