खुटार। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च से संदेश दिया कि पुलिस चुनावों को शांतिपूर्ण कराने को पूरी तरह से तैयार है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस, प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को एसएसबी जवानों और खुटार पुलिस ने नगर में मुख्य मार्ग, मैलानी रोड, पूरनपुर रोड, गोला रोड, पुवायां रोड, और बंडा रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। इसके बाद पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ गांवों में भी मार्च किया। एसएसबी जवान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ वाले गांवों में भी पहुंचे। संवाद