फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police beat up BJP workers taking out candle procession

मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपाइयों को पुलिस ने पीटा, हंगामा

Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police beat up BJP workers taking out candle procession
तिलहर थाना गेट पर पुलिस से होती भाजपा कार्यकर्ताओं की नोंक झोंक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होने से नाराज भाजपा, भाजयुमो और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाल रहे थे। भाजपाइयों का आरोप है कि थाने के सामने शहीद कुटी पर पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चला दी। नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर काफी देर तक हंगामा किया।
विज्ञापन

एटा के भाजपा विस्तारक निखिल चौधरी, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष रितिक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, मंत्री हर्षित गुप्ता और अनूप राठौर ने मशाल जुलूस के दौरान पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। सूचना पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की महिलाएं थाने पहुंच गईं। कार्यकर्ता आरोपी दरोगाओं और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के निलंबन की मांग करने लगे।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, भाजपा नेता अरुण यादव चैनू, दोदराम कुशवाहा, सुनील गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभय राजपूत, सचिन गुप्ता, अर्पित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं की सीओ अरविंद कुमार से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी मौके पर पहुंचे। उनसे भी कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों से धक्कामुक्की भी हुई। देर रात तक कार्यकर्ता थाने के बाहर हंगामा करते रहे। बाद में अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा बंद किया।

तिलहर थाना गेट पर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद

तिलहर थाना गेट पर धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed