{"_id":"67af9216a4de195d550e07a8","slug":"police-accused-of-playing-games-in-the-case-ruckus-in-front-of-sp-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137746-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुकदमे में पुलिस पर खेल करने का आरोप, एसपी कार्यालय के सामने हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुकदमे में पुलिस पर खेल करने का आरोप, एसपी कार्यालय के सामने हंगामा
Sat, 15 Feb 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हंगामा करने वाली महिला को समझाते कचहरी चौकी प्रभारी। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गांव रजमना निवासी अजीत सिंह का जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने खेल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी होमगार्ड का नाम निकालते हुए वादी के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। इससे भड़के परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। एसपी ने मामले में सीओ तिलहर ज्योति यादव को जांच सौंपी है।
शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अजीत सिंह अपने परिजन के साथ पुलिस कार्यालय पर पहुंचे और न्याय मांगते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनके परिवार के सदस्य सड़क पर लेट गए। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस बीच दोनों ओर से वाहनाें का आवागमन ठप हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।
सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और समझाकर लोगों को शांत किया। उनकी मुलाकात एसपी से कराई। अजीत सिंह ने एसपी को बताया कि वर्ष 2022 में डायल-112 में तैनात होमगार्ड ने मकान के सामने उनकी जमीन पर बने कुएं को पाटने के लिए मिट्टी डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। उनकी अंगुली टूट गई। तत्कालीन एसपी अशोक मीणा के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हाे पाई। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनके घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपी होमगार्ड का नाम भी पुलिस ने निकाल दिया। उल्टे उनके पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उनके ऊपर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई। एसपी ने अजीत की बात सुनने के बाद जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शाहजहांपुर में हंगामा करने वाली महिला को समझाते कचहरी चौकी प्रभारी। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : mathura