फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pole broken by overloaded truck, line damaged, jam caused

Shahjahanpur News: ओवरहाइट ट्रक से टूटा खंभा, लाइन क्षतिग्रस्त, लगा जाम

Wed, 10 Jan 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pole broken by overloaded truck, line damaged, jam caused
मिर्जापुर कस्बे में खंभा टूटने से स्टेट हाईवे पर लगा जाम। संवाद
मिर्जापुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम करीब छह बजे काली देवी मंदिर के निकट भूसे से भरे ओवरहाइट ट्रक में फंसकर बिजली लाइन टूट गई। खंभा क्षतिग्रस्त होने और विद्युत प्रवाहित लाइन हाईवे पर पड़े होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन सवार परेशान रहे।
विज्ञापन


कस्बे में कई जगह विद्युत लाइन हाईवे क्रॉस कर रही हैं। इस वजह से ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होती रहती है। मंगलवार को काली देवी मंदिर के निकट रोड क्रॉस कर रही विद्युत लाइन भूसे से भरे ओवरहाइट ट्रक में फंस गई। विद्युत लाइन बिजली के खंभे समेत हाईवे पर गिर गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना उपखंड अधिकारी कलान एसके सिंह को दिए जाने के लगभग एक घंटे बाद लाइन बंद कर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने हाईवे पर पड़ा क्षतिग्रस्त खंभा और लाइन हटाकर यातायात सुचारू करवाया। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले चालक को पकड़कर थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन


राजीव चौक पर दिन भर में लगा कई बार जाम

पुवायां। पुवायां में राजीव चौक पर मंगलवार दिन भर में कई बार जाम लगने से वाहन चालक परेशान हुए। एक बार जाम में 108 सेवा की एंबुलेंस भी फंस गई। राजीव चौक पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने के लिए जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया है। गड्ढे की मिट्टी का चौराहे पर ही ढेर लगा है। राजीव चौक पुवायां का सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां से शाहजहांपुर, निगोही, बंडा खुटार जाने के लिए मार्ग हैं। इसके अलावा कसबे के अंदर थाने के पास से राजा मार्केट आदि को भी लोग खरीदारी करने जाते हैं। मिट्टी के ढेर और गड्ढे के कारण यहां दिन भर जाम लगता रहा। एक बार 108 सेवा की एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर एंबुलेंस को निकलवाया। निर्माण के दौरान लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed