फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pm modi in shahjahanpur,helicopter landing,spg nsg commando

जनसभा स्थल पर हेलिकॉप्टर उतारकर हेलिपैड का किया परीक्षण

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
pm modi in shahjahanpur,helicopter landing,spg nsg commando
रोजा रेलवे ग्राउंड में हेलिकॉप्टर के उतरने का रिहर्सल किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने शनिवार को यहां आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से जुड़ी तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने रोजा मंडी समिति के सामने रेलवे मैदान पर जनसभास्थल के पास हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराकर वहां बनाए गए सभी हेलिपैड का परीक्षण किया। दोपहर बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसपी एस. आनंद के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनसभा स्थल के पास मुख्य मंच के ठीक पीछे वीवीआईपी मूवमेंट के लिए चार हेलिपैड बनाए गए हैं। इनमें से एक हेलिपैड गत आठ दिसंबर को बनाकर तैयार कर लिया था, क्योंकि अगले दिन तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का हेलिकाप्टर उसी हेलिपैड पर उतरा था। बाद में बनाए गए तीन अन्य हेलिपैड प्रधानमंत्री और उनके साथ आने वाले एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो के हेलिकॉप्टर उतारने को आरक्षित किए गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे सभा स्थल पर मंडराए हेलिकॉप्टर के पायलट ने मैदान के दो चक्कर लगाए और सफलतापूर्वक हेलिपैड पर उतर गया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे के अंतराल पर वहां पहुंचे सेना के दूसरे हेलिकॉप्टर में सवार सुरक्षा अधिकारियों ने भी सभास्थल का हवाई सर्वे किया। बाद में हेलिकॉप्टर को अन्य हेलिपैड पर उतारकर उनकी सतह की मजबूती परखी गई। हेलिपैड का ट्रॉयल और सुरक्षा का जायजा लेने के बाद दोनों हेलिकॉप्टर से सुरक्षा अधिकारी लौट गए, लेकिन मैदान पर जमीनी कार्य दिन ढलने के बाद तक जारी रहा। वहां मंच समेत बैरिकेडिंग का सभी काम शाम तक लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीजी के अधिकारियों के साथ बम निरोधक दस्ता भी सुरक्षा के लिहाज से मैदान की गहन छानबीन में जुटा रहा। एसपीजी ने प्रवेश द्वारों पर की गई बैरिकेडिंग से लेकर मंच, उसके आगे बने डी कैंपस और दर्शक दीर्घाओं में किसी भी संदिग्ध वस्तु की आशंका मिटाने को वहां गहन जांच की।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता आरके पिथौरिया वहां कृमश: सफाई और निर्माण से जुड़े शेष कार्य पूरे कराने में जुटे रहे। अब केवल व्यवस्थाओं से जुड़ी खामियां ढूंढ कर उन्हें दूर किया जा रहा है। दोपहर को मंडलायुक्त आर. रमेश के यहां पहुंचने से पहले डीएम और एसपी भी कुछ देर को सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंडाल ठेकेदार को प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था की भली प्रकार जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो काम शेष बचे हैं, उनसे संबंधित अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ वहीं बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed