शाहजहापुर। यूनिटी संस्था की ओर से सोमवार शाम होलिकोत्सव मनाया गया। इसमें संस्था की सदस्यों ने फूलों की होली खेली और कन्याओं को कपड़े, रंग, गुलाल व पिचकारी देकर खुशियों को साझा किया।
शहर के टाउन हाल रोड स्थित होटल में सोमवार शाम को होलिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि व संस्था संरक्षक डॉ. संगीता मोहन ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इसे हम सबको मिलजुल कर मनाना चाहिए।
उन्होंने किसी की होली बेरंग न रहे, इसका भी ख्याल रखने की अपील की है। इससे पहले संस्था की सदस्यों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के बीच कन्याओं को कपड़े, रंग, गुलाल व पिचकारी आदि देखकर उनके साथ खुशियों को साझा किया। संस्था अध्यक्ष एकता अग्रवाल, सचिव शैली अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रतिमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में होलिकोत्सव कार्यक्रम के बीच कन्याओं को उपहार देते यूनिटी संस्था के पदाधिकारी- फोटो : SHAHJAHANPUR