फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plans will be a landmark women's empowerment

मील का पत्थर साबित होंगी महिला सशक्तीकरण योजनाएं

Mon, 21 Nov 2016 12:04 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 आर्य महिला महाविद्यालय में भाजपा का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। अपेक्षा से कई गुना अधिक उमड़ीं महिलाओं से आयोजकों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोएडा की विधायक विमला बाथम ने कहा कि महिला शक्ति का लोहा पूरा देश मान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं।
विज्ञापन

विधायक श्रीमती बाथम ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना समेत तमाम योजनाएं चला रखी हैं, जो महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। सम्मेलन में उमड़ीं महिलाओं की भीड़ से गदगद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अधिक रहेगी, इसलिए सभी बहनें उत्तर प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा से जुड़ें। 
विज्ञापन

पार्टी के विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। शिक्षित महिलाएं समाज और राष्ट्र को अधिक मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने महिला शक्ति का आह्वान किया कि वह राष्ट्र और समाज हित में शिक्षा का महत्व समझें और अपने बच्चों को भी उच्च शिक्षा दिलाएं। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, विधायक रोशनलाल वर्मा, ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा, सुनीता कोविद सिंह, सरोज कश्यप, मंजुला बाथम, ममता मिश्रा, उमा देवी, नेहा राठौर, अनीता कश्यप, रश्मि मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन में अरुण सागर, संतोष कुमारी, महेंद्र पाल, बाबूराम गुप्ता, कोविद सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज कश्यप, रामकमल वाजपेयी, देवेंद्र पाल यादव, रजनी सिंह, वीरेंद्र पाल यादव, डॉ. सुधीर गुप्ता, रजनीश दीक्षित, मलिखान सिंह लोधी, रमाकांत मिश्रा, अनिल शर्मा, अरुण यादव चैनू, श्याम नारायण मिश्रा, संजय गुप्ता, कलक्ट्टर दीक्षित, मुनेश मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed