{"_id":"57446fa84f1c1bbd27690c08","slug":"pit-houses-carved-in-three-months-became-the-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से घरों में खुदे गड्ढे, नहीं बने शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से घरों में खुदे गड्ढे, नहीं बने शौचालय
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत तीन माह पूर्व शौचालय बनाए जाने के लिए घरों में गड्ढे खोद दिए गए, लेकिन शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया, परेशान लोगों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। मोहल्ला गढ़ी के पालिका सदस्य राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में तमाम नागरिक मंगलवार को पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम सलिल कुमार पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उनकी समस्याओं को सुना। राजेश त्रिवेदी के कहा कि जिन लोगों के घर जगह कम है, उन्होंने घरों के दरवाजे आदि के पास शौचालय के लिए गड्ढा खुदवा दिया, लेकिन तीन बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे लोग बेहद परेशान हैं। इसके अलावा मोहल्ले में 10 हैंडपंप लगाए जाने हैं, लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। लोगों ने मोहल्ला लखहा में नाला बंद होने का मामला भी उठाया। बताया कि नाला एक वर्ष से बंद है। यदि नाला नहीं खुलवाया गया तो कई मोहल्लों में जलभराव हो जाएगा। पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लोगों को शौचालयों का काम जल्द ही शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जयकृष्ण मिश्रा, मनीष अवस्थी सहित मोहल्ला अंबेडकर नगर, छावनी आदि के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन