{"_id":"6197fd93296103053c67d46b","slug":"pink-toilet-shahjahanpur-news-bly4666914144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया पिंक शौचालय का ताला, उठाया गया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया पिंक शौचालय का ताला, उठाया गया कूड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गोविंदगंज ओवरब्रिज के नीचे बना महिलाओं के लिए शौचालय का शुक्रवार को खोला गया दरवा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट और सामुदायिक शौचालयों में ताला पड़ा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या पर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका असर दिखाई दिया है।
शुक्रवार को गोविंदगंज में ओवरब्रिज के नीचे महिलाओं के लिए बने पिंक शौचालय का ताला खुला पाया गया और पास ही बने डलावघर से कूड़ा उठवा दिया गया। साथ ही सामुदायिक शौचालयों व पेशाबघरों की सफाई नगर निगम की ओर कराई गई।
नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि सामुदायिक व पिंक शौचालयों की सफाई के साथ ही ताला न डालने के निर्देश कर्मचारियों को दे दिए गए हैं। अगर आगे से ताला पड़ा होने या गंदगी मिलने की शिकायत मिलेगी, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।