फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pillars of the ancient Shiva temple were damaged due to erosion of Ramganga.

Shahjahanpur News: रामगंगा के कटान से प्राचीन शिव मंदिर के क्षतिग्रस्त हुए पिलर

Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pillars of the ancient Shiva temple were damaged due to erosion of Ramganga.
मिर्जापुर ​के ग्राम मौजपुर ​में रामगंगा नदी के कटान क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर। रामगंगा नदी में पानी सामान्य से अधिक होने के कारण उसके तेज बहाव से तटवर्ती गांवों में कटान थम नहीं रहा है। नदी से हो रहे कटान की मार अब धार्मिक धरोहरों पर भी पड़ने लगी है। रामगंगा के किनारे बसे मौजमपुर गांव के प्राचीन शिव मंदिर के पास नदी की तेज धारा नीचे की मिट्टी अपने साथ बहा रही है। इस कारण मंदिर के कई पिलर रविवार की रात क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ठेकेदार कटान वाले हिस्सों में मजदूरों से बंबू क्रेट में ईंट से भरे जियो बैग डालने का काम करा रहे हैं, लेकिन अस्थायी ठोकरें भूमि कटान रोकने में नाकामयाब साबित हो रहीं हैं। मौजमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किनारे यह मंदिर कई दशक पुराना और न केवल गांव के लोगों बल्कि आसपास के गांवों के ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन

दो माह पहले बाढ़ आने से पूर्व रामगंगा मंदिर से काफी फासले पर बह रही थी, लेकिन बाढ़ उतरने के बाद कटान शुरू होने पर नदी की धारा मंदिर के बिल्कुल पास पहुंच गई है। रविवार की रात मंदिर के किनारे की मिट्टी कटान के दायरे में आई तो आगे के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पीछे वाले आधार स्तंभ क्षतिग्रस्त हुए तो मंदिर का अस्तित्व बचाए रखना कठिन हो जाएगा। उन्होंने कटान रोकने के लिए तत्काल ठोस उपाय किए जाने की जरूरत बताई।

उधर, पहाड़पुर गांव में नदी की तेज धारा से भूमि कटान नहीं थम सका। वहां बंबू क्रेट डूब चुकी हैं, लेकिन सिंचाई विभाग के ठेकेदार और मजदूर ग्रामीणों के सहयोग से अस्थायी ठोकरों को मजबूती देने के प्रयास में जुटे हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह का कहना है कि पहाड़पुर में कटान रोकने में कामयाबी मिल गई है, लेकिन गांव में पूर्व और वर्तमान प्रधान की गुटबाजी के कारण कुछ ग्रामीण कटान होने का दुष्प्रचार कर रहे हैं।
उनका कहना है कि मौजमपुर गांव में मंगलवार को मंदिर के पास हो रहे कटान का जायजा लेकर आवश्यक बचाव कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed