फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pilibhit teacher accused of sending objectionable messages to woman later suspended 

शाहजहांपुर: महिला को अश्लील मैसेज भेजता था शिक्षक, शिकायत की बात पर बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Thu, 17 Jun 2021 01:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 17 Jun 2021 01:59 PM IST
सार

पीलीभीत के शिक्षक पर महिला को अश्लील मेसेज भेजने का आरोप लगने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। अब शिक्षक की विभागीय जांच भी होगी।

विज्ञापन
Pilibhit teacher accused of sending objectionable messages to woman later suspended 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत की रहने वाली एक महिला ने प्राथमिक विद्यालय गुरगवां के सहायक अध्यापक संदीप मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि संदीप ने उन्हें मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो शिक्षक द्वारा डराया धमकाया गया।
विज्ञापन


महिला ने मेसेज के स्क्रीन शॉट शाहजहांपुर के बीएसए को फारवर्ड करने की बात कही तो शिक्षक धमकाने लगा। उसने कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इसके बाद महिला ने शाहजहांपुर के डीएम इंद्र विक्रम सिंह से शिकायत की। 
विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रभारी बीएसए शौकीन सिंह यादव को आरोपी सहायक अध्यापक पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए की ओर से शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया। जब शिक्षक ने कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो प्रभारी बीएसए ने शिक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर बीईओ कटरा-खुदागंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया। प्रभारी बीएसए शौकीन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच बीईओ सुरेश चंद्र और नगर शिक्षा अधिकारी सपना रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed