फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pgt exam

दूसरे दिन 1988 अभ्यर्थियों ने दी पीजीटी परीक्षा, 269 रहे अनुपस्थित

Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
pgt exam
शाहजहांपुर में बुधवार को जीएफ कॉलेज में पीजीटी की परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में पीजीटी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की दो दिवसीय लिखित परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन भी हुई। इसमें पंजीकृत 2257 में से 1988 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 269 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के एसएस कॉलेज में दो और जीएफ कॉलेज में एक परीक्षा केंद्र पर दो दिवसीय पीजीटी परीक्षा संपन्न हो गई। बुधवार को दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक एसएस कॉलेज के ब्लॉक-1 और ब्लॉक-2 स्थित परीक्षा केंद्रों पर हुई। दोनों केंद्रों पर पहली पाली के लिए 978 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 859 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

119 ने अनुपस्थित रहे। दोपहर 2 :30 से 4 :30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा एसएस कॉलेज के दोनों केंद्रों के साथ ही जीएफ कॉलेज के ब्लॉक-1 स्थित केंद्र पर भी हुई। तीनों ही केंद्रों पर 1279 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1129 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि दोनों ही केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed