फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Petrol crosses a hundred, increases by Rs 4.59 in eight days

100 के पार पहुंचा पेट्रोल का रेट, आठ दिन में 4.59 रुपये का इजाफा

Thu, 31 Mar 2022 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Petrol crosses a hundred, increases by Rs 4.59 in eight days
शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डालवाने वालों की लगी भीड़ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन महीने से स्थिर पेट्रोल के दाम अब बढ़ने लगे हैं। हर रोज 70 से 80 पैसे इजाफे के बीच बुधवार को पेट्रोल ने शतक लगा दिया। रेट 100.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पिछले आठ दिन कीमतों पर नजर डालें तो चार रुपये 59 पैसे तक कीमतों ने छलांग लगाई है। माना जा रहा है कि पेट्रोल के दाम अभी और चढ़ सकते हैं। पिछले तीन महीने से 96.11 रुपये में बिक रहा पेट्रोल 22 मार्च के बाद तेजी दिखाने लगा। बुधवार को डीजल 92.30 रुपये प्रति लीटर बिका। इसमें भी एक दिन में 80 पैसे का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

आम आदमी की जेब पर बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी की जेब पर काफी ज्यादा फर्क पड़ेगा। मालभाड़ा बढ़ने से महंगाई में इजाफा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। हर तरफ से जनता पर ही बोझ बढ़ेगा। -प्रदीप कुमार
विज्ञापन

थोड़ी राहत दे सरकार
आम आदमी और नौकरीपेशा व्यक्ति पर सबसे ज्यादा भार पड़ रहा है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से वाहनों का खर्च बढ़ गया है। सरकार को पेट्रोल की कीमतों पर काबू रखते हुए थोड़ी राहत देनी चाहिए। -उस्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़खड़ाएगा घर का बजट
पेट्रो पदार्थ के दाम बढ़ने से लोगों के सामने संकट बढ़ जाएगा। महंगाई में इजाफा होने के साथ ही आम आदमी की जेब ढीली होगी। घर का बजट भी लड़खड़ा जाएगा। पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। -अनमोल

साइकिल से चलना पड़ेगा
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से कम वेतन पाने वालों का हाल खराब हो जाएगा। उन्हें अपनी बाइक खड़ी कर पैदल या साइकिल से चलना पड़ जाएगा। सरकार को आम जनता के हित को ध्यान में रखने की जरूरत है। -मनीष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed